बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला कार्यालय (Balodabazar district office) में हिंसा के मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की हुई गिरफ्तारी पर राज्य में सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इसे नियम के तहत कार्रवाई बता रहे हैं।
इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का नार्को टेस्ट होना चाहिए। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। उन्होंने कहा है कि जब तक हिंसा के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।
बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर 17 अगस्त को श्री देवेंद्र यादव को भिलाई नगर से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार पुलिस लाई थी। इसके बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। फिलहाल वह 27 अगस्त तक रिमांड पर हैं। इसे लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर साय-सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 25 , 2024, 02:35 AM