Haryana assembly elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की संभावित सूची तैयार!

Fri, Aug 23 , 2024, 11:13 AM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana assembly elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के संभावित उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को तैयार कर ली गयी, जिसे अंतिम रूप देने के लिए पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा। यह जानकारी देते हुए पार्टी ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश की नब्बे सीटों के लिए उम्म्मीदवार फाइनल करने के लिए वीरवार और शुक्रवार तक गुरुग्राम में मंथन किया गया। गुरुग्राम में तैयार की गई प्रत्याशियों के नामों की सूची को अब केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) के पास भेजा जाएगा इसके बाद उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini), चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक काफी प्रत्याशियों ने आवेदन किया हुआ है, प्रत्येक नाम पर बैठक में चर्चा हुई है। श्री सैनी ने कहा कि तय किए गए नामों को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया जाएगा। प्रधान ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की डबल इंजन सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के कारण भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। बड़ौली ने कहा कि जिताऊ और टिकाऊ कैंडीडेट को विधानसभा चुनाव में प्राथमिकता दी जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups