वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं आगामी राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में दिये गये मुख्य भाषण की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह ज्वलंत मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहीं। सुश्री हैरिस ने शिकागो में गुरुवार रात डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में यह भाषण दिया, जहां उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया।
श्री ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर सुश्री हैरिस पर हमला करते हुए लिखा, “उन्होंने (कमला हैरिस) चीन का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने फ्रैकिंग, ऊर्जा, रूस और यूक्रेन का और बड़े विषयों का उल्लेख नहीं किया, जो हमारे देश को नष्ट कर रहे हैं। अमेरिका में छह करोड़ लोग गरीब हैं और वह उनके बारे में बात भी नहीं करती हैं।” पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सुश्री हैरिस ने अपने 40 मिनट के भाषण के दौरान केवल एक मिनट यूक्रेन-रूस विवाद पर बात की और यूक्रेन की सरकार के साथ ‘मजबूती से खड़े होने’ का वादा किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 23 , 2024, 04:26 AM