Bombay High Court lawyer :  बम्बई उच्च न्यायालय की वकील ने पुलिस बल को राजनीतिक दबाव से मुक्त करने का किया आग्रह!

Thu, Aug 22 , 2024, 09:27 AM

Source : Uni India

मुंबई। चर्चित मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं बम्बई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) की जानी मानी वकील आभा सिंह (Abha Singh) ने पुलिस बल को राजनीतिक दबाव से मुक्त करने का आग्रह किया है। सिंह ने मौजूदा राजनीतिक सिस्टम (political system) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा,“ आज देश की मां-बहनें भय के साए में जी रही हैं, जहां हर 15 मिनट में किसी न किसी माँ, बहन और बच्ची के साथ दुष्कर्म हो रहा है,जिसे देखते हुए अब समय आ गया है कि पुलिस बल को राजनीतिक दबाव से मुक्त किया जाए।” उन्होंने यह बात चर्चगेट स्थित निर्मला निकेतन कॉलेज ऑफ सोशल वर्क द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में छात्रों, समाज सेवकों और अन्य शिक्षाविद भी शामिल हुये।कार्यक्रम की शुरुआत में कोलकाता की मेडिकल ट्रेनी डॉक्टर के साथ नौ अगस्त को हुये जघन्य अपराध के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में सुश्री सिंह ने इस मामले की तुलना विशाखा गाइडलाइंस और भंवरी देवी मामले से की।उन्होंने कोलकाता मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा की दयनीय स्थिति को उजागर करते हुए कहा कि इस भयानक लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त टिप्पणी की और कॉलेज प्रशासन तथा शहर की पुलिस को फटकार लगाई थी।
उन्होंने कहा,“ पीड़िता के माता-पिता इस घटना को दुष्कर्म कहकर रो रहे थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन इसे आत्महत्या साबित करने की पूरी कोशिश में जुटा रहा। यह एक ऐसी घटना है जिसे हम कभी नहीं भूल सकते।”

उन्होंने कहा, ''आज 100 में से 70 बलात्कारी बिना सजा के छूट जाते हैं। एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, हर 15 मिनट में औसतन एक महिला दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराती है। वर्ष 2022 में कुल 32,303 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए, जो महिलाओं के खिलाफ कुल अपराधों का लगभग 7.3 प्रतिशत है।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups