बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला मुख्यालय (Basti district headquarters) पर स्थित भदेश्वरनाथ मंदिर (Bhadeshwarnath temple) में गुरूवार की मध्यरात्रि से शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है।
अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार की मध्यरात्रि से तेरस में भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) के मन्दिर भदेश्वरनाथ में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद से जलाभिषेक शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। जलाभिषेक का कार्यक्रम निरन्तर चल रहा है।
कावंड़ियों का जत्था भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से वापस आ रहा है। बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्गो पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है जो श्रद्धालु जलाभिषेक कर लिये है वे अपने घर जा रहे है, सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है,स्वास्थ्य टीमें लगातार जगह-जगह कैम्प कर रही है। जलाभिषेक का कार्यक्रम निरन्तर चलता रहेगा और मन्दिर परिसर में मेले का भी आयोजन पूरे सावन माह तक रहेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 02 , 2024, 01:01 AM