भोपाल, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने बताया कि केदारनाथ दर्शन को गए राज्य के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के 60 से भी अधिक तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत् संपर्क में है।
डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन (visit Baba Kedarnath) हेतु गए शिवपुरी के 61 श्रद्धालु, जो तेज बारिश में फंस गए थे, सुरक्षित बचा लिए गए हैं। अभी तक 51 लोग हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचा दिए गए हैं तथा 10 लोग केदारनाथ क्षेत्र में ही रुके हैं, जो सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार उत्तराखंड सरकार के लगातार संपर्क में है। साथ ही उन्होंने जीवन रक्षा हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला प्रशासन और राहत बचाव दल के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 02 , 2024, 09:10 AM