पेरिस।पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में हिस्सा लेने आयी भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर (Indian female golfer Diksha Dagar) की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। दुर्घटना (accident) में उन्हें कोई चोट नहीं है और वह सुरक्षित है।
मंगलवार रात हुई इस दुर्घटना के बाद भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर सुरक्षित है और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। वह महिला गोल्फ में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है। इस घटना के बाद उनकी माँ को अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया। दीक्षा के पिता कर्नल नरेन डागर ने इसकी पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि दीक्षा और अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक से चूक गईं थी। दोनों भारतीय गोल्फर सात अगस्त से महिला गोल्फ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 01 , 2024, 09:46 AM