Bullfight: सांडों की लड़ाई में दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Thu, Aug 01 , 2024, 09:30 AM

Source : Uni India

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र (Civil Line area) में गुरुवार शाम फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाइवे पर आवारा सांडों (Stray bulls) की लड़ाई में बचने के प्रयास में दो बाइक आपस में टकरा गई,इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार (a car) ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे (Moradabad-Farrukhabad highway) पर सिलहरी गांव के निकट वजीरगंज थाना क्षेत्र के जखौलिया गांव निवासी राजू की पत्नी ज्ञानवती (25) अपने देवर टीटू व ननद कामिनी के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बाईक के ठीक पीछे वजीरगंज के ही मोहल्ला गोपालपुर निवासी रजत अपनी मां ओमवती (50) को बाइक से बदायूं से वापस अपने लौट रहा था। गांव सिलहरी के पास हाइवे पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। 

बाइक को देख दोनों बाइकों की ओर होकर दौड़ पड़े। सांडों के हमले से बचने के प्रयास टीटू और रजत की बाइक आपस में बुरी तरह से टकरा कर उलझ गई।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार का चालक अपना संतुलन को बैठा और दोनों बाइकों से टकरा गया। इस दुर्घटना में ओमवती और ज्ञानवती बुरी तरह से घायल हो गई जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में टीटू रजत व कामिनी समेत तीन लोग घायल हो गए।

थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी है। एक महिला व दो युवकों समय तीन लोग घायल हैं जिनको मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups