Vastu Tips : मंदिर में छिपकली का होना शुभ या अशुभ? सपने में छिपकली देखने का क्या मतलब है? आईये जानते हैं छिपकली से जुड़ी ये बातें 

Wed, Jul 31 , 2024, 12:29 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Vastu Tips Related to Lizard: कुछ लोग छिपकली से डरते (afraid of lizards) हैं और यहां तक ​​कि छिपकली का घर में रहना भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) हमें कुछ अलग ही नियम बताता है। देवघर यानि भगवान के मंदिर में या पूजाघर (God's temple or Pujaghar) में छिपकली का होना शुभ है या अशुभ (auspicious or inauspicious) और यह किस बात का प्रतीक है? आज हम इसी की चर्चा करेंगे। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में छिपकली का दिखना एक शुभ संकेत होता है। छिपकलियों को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर पूजा घर में छिपकली हो तो वास्तु के अनुसार यह समृद्धि लाने वाला माना जाता है। 

ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सपने में छिपकली देखना अशुभ होता है। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस बात का संकेत है कि कुछ बुरा होने वाला है।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर की दीवार पर छिपकली का आपस में लड़ना भी अच्छा नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि यह घर में समस्याओं का संकेत देता है। यह एक बुरा संकेत माना जाता है। 

अगर आप सपने में छिपकली को घर में प्रवेश करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि यह सपना बहुत अशुभ है। आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है।

 लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने छिपकली देखना बुरा नहीं होता है। कुछ के अनुसार यह धन आगमन का भी संकेत देता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups