Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज (30 जुलाई) चौथा दिन है। भारत के मनु भाकर (Manu Bhaker) और सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम (air pistol mixed team) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पेरिस ओलंपिक 2024 का आज (30 जुलाई) चौथा दिन है। भारतीय एथलीट आज शूटिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन जैसी स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे।
भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कोरिया की ओह ये जिन (Oh Ye Jin) और ली वोन्हो (Lee Wonho) को हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने यह मैच 16-10 से जीता।
दिलचस्प बात यह है कि देश की आजादी के बाद मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। इससे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मून भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक के लिए कोरिया के वोन्हो और ओह ये जिन का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 16-10 से जीता। भारत ने कुल 8 राउंड जीते, जबकि कोरिया ने 5 राउंड जीते। इस इवेंट में 16 अंक हासिल करने वाली पहली टीम जीतती है।
इसके साथ ही मनु भाकर ने इतिहास रच दिया। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 में दो पदक जीते, लेकिन वह मूल रूप से ब्रिटिश थे। मनु प्रथम भारतीय हैं। मनु से पहले किसी भी भारतीय एथलीट ने एक ही ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे। यह सरबजोत का पहला ओलंपिक पदक है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 30 , 2024, 01:37 AM