फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद जिले (Haryana's Fatehabad district) के टोहाना में चाय की कैंटीन (tea canteen) चलाने वाले ने सरकारी नौकरी की परीक्षा (government job exam) पास करने के नाम पर वकील को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। रत्ताथेह गांव निवासी सतबीर ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि टोहाना लघु सचिवालय (Tohana Mini Secretariat) में अमन नामक शख्स चाय की कैंटीन चलाता है। जो पैसों से सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देता है। सतबीर ने 2021 में पंजाब के एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर के लिए फॉर्म भरा था, जिसका चाय कैंटीन संचालक को पता था।
अक्टूबर 2021 में उसने मोहाली में पेपर दिया, जो ठीक नहीं रहा, जिस पर उसे फिर बरगलाया गया। पीड़ित अमन 2017 से टोहाना सिविल कोर्ट में वकालत रहा है। साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। अमन ने सतबीर से 13 लाख रुपए में काम करवाने की बात कही, लेकिन उसके पास रुपए नहीं थे। इसके बाद अमन ने सात लाख रुपए एडवांस और बाकी रुपए काम के बाद देने की बात कही।
सौदा फिक्स होने के बाद अमन ने सतबीर को टोहाना के आशा राम से मुलाकात कराई। इसके बाद सतबीर ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 6 लाख 30 हजार रुपए आरोपियों को दे दिए। लेकिन परीक्षा परिणाम में उसका नंबर नहीं आया और अमन फेल हो गया। आरोप है कि इसके बाद से अमन के रुपए नहीं लौटा रहे। दो बार चेक दिया जो बैंक ने मान्य नहीं किया। अमन के बार-बार पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसे एक लाख रुपए वापस कर दिए, जबकि बाकी राशि अभी तक नहीं दी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 29 , 2024, 03:18 AM