मुंबई। मुंबई में ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन (Grant Road Railway Station) के पास शनिवार को महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Maharashtra Housing and Area Development Authority) की चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation) के अधिकारियों ने बताया कि इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी और स्लैब का हिस्सा सुबह करीब 11 बजे आंशिक रूप से ढह गया। इमारत की चौथी मंजिल पर फंसे कम से कम आठ निवासियों को बचा लिया गया है। तलाश एवं बचाव अभियान पूरा हो गया है।
मृतका की पहचान 80 वर्षीय महिला वीरा वाडिया के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराने से पहले मृत घोषित कर दिया गया था। घायलों की पहचान अतुल शाह , निकेत शाह , विजयकुमार निषाद और सिद्धेश पालिजा के रूप में हुई है। इन्हें भाटिया अस्पताल और ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 20 , 2024, 10:28 AM