सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र (Kon police station area) में शुक्रवार की सुबह पंखे में उतरे कंरट की चपेट (electric current in the fan) में आने से पति पत्नी की मौत हो गई। पुलिस सुत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत देवाटन (Gram Panchayat Devatan) निवासी इद्रीश(32) पुत्र आलम अपने पत्नी नजबुन खातुन (28) वर्ष और तीन बच्चियों के साथ रहता था। इद्रीस के तीन लड़कियां हैं। सबसे छोटी बेटी एक वर्ष की है। कोन पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
देवाटन गांव निवासी इद्रीश (32) पुत्र आलम और उसकी पत्नी नजबून खातून (28) मुहर्रम के तीजा की तैयारी में जुटे थे। इसके लिए घर की साफ सफाई कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर की मिट्टी से पोताई करते समय नजबून पंखा हटाने लगी। पंखे में करंट उतर रहा था। पैर गिला होने से वह करंट की चपेट में आ गई।
शुक्रवार की सुबह पत्नी नजबुन खातुन अपने घर की पोताई का कार्य करते समय पंखे को हटाने गई तभी एकाएक कंरट की चपेट में आ गई और छटपटाने लगी। पास में सो रहा पति इद्रीश जब अपने पत्नी को देखा तो वो भी बचाने के लिए आया और कंरट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद पुरे गांव में कोहराम मच गया। दंपती की मौत के बाद तीन छोटी बच्चियां अनाथ हो गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 19, 2024, 02:51