सोमालिया में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत!

Sun, Jul 14 , 2024, 11:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू(Mogadishu) में शनिवार को सुरक्षा बलों और भागने की कोशिश कर रहे कैदियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें पांच कैदियों और तीन सैनिकों की मौत हो गयी, जबकि 18 अन्य कैदी घायल हो गए। कस्टोडियल कोर कमांड के प्रवक्ता अब्दिकानी मोहम्मद खलाफ(Abdikani Mohammed Khalaf) ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान तीन सैनिक भी घायल हो गए।

कैदी, अल-शबाब आतंकवादी समूह(Al-Shabab terrorist group) के सदस्य ने कुछ हथियार और हथगोले हासिल कर लिए थे, हमर सेंट्रल जेल से भागने की कोशिश की, जिससे जेल अधिकारियों और कैदियों के बीच गोलीबारी हुयी। जेल अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैदियों को इस तरह भागने का दुस्साहस करने के लिए हथियार और हथगोले कहां से प्राप्त हुए।

मोगादिशु में जारी एक बयान में उन्होंने कहा, "सुरक्षा बलों ने अल-शबाब सदस्यों के खिलाफ अभियान पूरा कर लिया है, फिलहाल स्थिति शांत है और बलों ने सभी पांच कैदियों को मार गिराया है। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है।"

अल-शबाब आतंकवादियों ने हमर सेंट्रल जेल पर हुए ताजा हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। मोगादिशू की जेल पर समूह के कैदियों द्वारा किया गया यह दूसरा ऐसा घातक हमला है। यह हमला मोगादिशु में लगभग तीन महीने की सापेक्षिक शांति के बाद हुआ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups