Assembly by-elections: विधानसभा उपचुनाव में इंडिया समूह का दबदबा, भाजपा के खाते में एक सीट

Sat, Jul 13 , 2024, 08:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली। देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव परिणाम में जहां इंडिया समूह के दलों (While India group parties) ने 10 सीटों पर जीत हासिल करके अपनी ताकत दिखायी वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को दो सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। बिहार की रूपौली विधानसभा सीट (Rupauli assembly seat) पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत ने सभी को चौंका दिया।

हाल ही में 10 जुलाई को जिन सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटाें (3 assembly seats) उपचुनाव हुए उनमें पश्चिम बंगाल की चार, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो और बिहार, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और पंजाब की क्रमश: एक-एक सीट है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा का अपना खाता भी नहीं खोलने दिया और चारों सीटों पर जीत का परचम लहराया। राज्य की बागदा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बिनय कुमार बिस्वास को 33 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। नवविजेता उम्मीदवार राज्य विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक होंगी। तृणमूल उम्मीदवार मधुपर्णा को कुल 1,07,706 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को 33,455 मतों से हराया। भाजपा उम्मीदवार के खाते में 74,251 मत आये। तीसरे स्थान पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के गौर विस्वास रहे, उन्हें केवल 8189 वोट से संतुष्ट होना पड़ा।

रायगंज विधानसभा सीट से भी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 50077 मतों से पराजित किया है। तृणमूल उम्मीदवार कल्याणी को कुल 86479 मत पड़े। जबकि भाजपा उम्मीदवार घोष को 36402 मताें से संतुष्ट होना पड़ा। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के मोहित सेन गुप्ता रहे, उनके खाते में 23116 वोट पड़े।

राज्य की तीसरी विधानसभा सीट राणाघाट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार विस्वास को 39 048 मतों से पराजित किया। श्री अधिकारी के खाते में कुल 113533 मत पड़े। जबकि भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में 74485 मत पड़े। तीसरे स्थान पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अरिंदम विस्वास को 13082 वोट से संतुष्ट होना पड़ा।

राज्य की चौथी विधानसभा सीट मणिकतला से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सुप्ति पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार कल्याण चौबे को 62312 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। सुश्री पांडे को कुल 83110 मत पड़े। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में 20798 मत पड़े। तीसरे स्थान पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजीव मजूमदार को 9502 मत हासिल हुए।

पर्वतीय प्रदेश हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर अपनी जीत का परचम लहराया और भाजपा को एक सीट से संतुष्ट होना पड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को हराया। सुश्री कमलेश ने श्री सिंह को 9399 मतों से पराजित किया। श्री सिंह को 23338 वोट मिले, जबकि मुख्यमंत्री की पत्नी को 32,737 वोट मिले।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के आशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा को 1571 मतों से हराया। श्री शर्मा को 27,041 मत मिले, जबकि डॉ. वर्मा ने 25,470 मत हासिल किये। निर्दलीय उम्मीदवार नंद लाल शर्मा को केवल 74 मत मिले, जबकि 198 मतदाताओं ने नोटा को चुना।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा उम्मीदवार के एल ठाकुर को 8990 मतों से हराया। श्री बावा को 34608 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के श्री ठाकुर को 25,618 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दलीय उम्मीदवार हरप्रीत सिंह सैनी 13,025 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

देवभूमि उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का बोलबाला रहा। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के उम्मीवार लखपत सिंह बुटोला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र सिंह भंडारी को 5224 मतों से पराजित किया। श्री बुटोला के पक्ष में जहां कुल 28161 वोट पड़े वहीं भाजपा के उम्मीदवार भंडारी को 22937 तथा तीसरे स्थान पर नवल किशोर खाली को 1813 मत पड़े। प्रदेश की दूसरी विधानसभा सीट मंगलौर में भी कांग्रेस के उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह भडाणा को 422 के मामूली अंतर से हराया। श्री निजामुद्दीन को जहां 31727 वोट पड़े वहीं श्री भडाणा के पक्ष में 31035 तथा तीसरे स्थान पर उबैदुर रहमान उफ माेंटी को 19559 मत से संतुष्ट रहना पड़ा।

बिहार में पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और इंडिया समूह के उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यूनाइटेड के कलाधर मंडल पर 8246 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार श्री सिंह ने 68070 वोट हासिल किये, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मंडल 59824 मतों के साथ कर दूसरे स्थान पर रहे।

मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के धीरन शाह को लगभग तीन हजार से अधिक मतों से शिकस्त देकर कांग्रेस से ये सीट छीन ली है। श्री शाह को 83036 और श्री शाह को 79784 मत हासिल हुए। तीसरे स्थान पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी रहे, जिन्हें 28638 मत प्राप्त हुए। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) ने उपचुनाव में विक्रवंडी विधानसभा सीट बरकरार रखी है और पार्टी उम्मीदवार अन्नियुर शिवा ने पट्टाली मक्कल काच

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups