Spectacular victory: आप नेताओं ने जालंधर पश्चिम में शानदार जीत का मनाया जश्न

Sat, Jul 13 , 2024, 06:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जालंधर।आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election)में भारी जीत के बाद पार्टी के उम्मीदवार और अब नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत तथा आप के वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर पश्चिम के लोगों के साथ इस जीत का जश्न मनाया और लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक रोड शो निकाला (A road show was taken out.)। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल और जालंधर से आप के लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू भी रोड शो में शामिल हुए। सभी नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए जालंधर पश्चिम के पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मोहिंदर भगत और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी। अरोड़ा ने कहा कि यह जनादेश पंजाब के अन्य सभी राजनीतिक दलों के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जालंधर में जीत के बाद कांग्रेस अति आत्मविश्वास में थी। अब जनता ने साफ संकेत दे दिया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि यह नतीजा बीजेपी और शीतल अंगुराल के लिए भी एक संदेश है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में केवल दो सीटें जीतीं लेकिन पंजाब में लोकसभा चुनाव में उन्हें एक भी सीट नहीं मिली। अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी पंजाब में चाहे कितने भी विधायक तोड़ने की कोशिश कर ले, पंजाब की जनता,आप और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ है।

श्री अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठा रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। इसलिए यह पंजाब में काम की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में भी भारी जीत दर्ज करेगी।

विधायक मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मान सरकार के कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनादेश का मतलब है कि जनता को मान सरकार की कार्यशैली पसंद है। उन्होंने सभी नेताओं से एकजुट होकर जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को और बेहतर बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम के कई क्षेत्रों में कुप्रबंधन और लापरवाही के कारण यह विधानसभा क्षेत्र जालंधर का सबसे असुरक्षित क्षेत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक आप सरकार इसे जालंधर का सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित क्षेत्र बनाएगी।

सांसद राज कुमार चब्बेवाल , कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा और आप के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू ने भी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, डॉ. संदीप पाठक, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups