Crime news : नवी मुंबई में महिला पुलिसकर्मी के साथ दुष्कर्म, सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज

Sun, Jun 23 , 2024, 08:00 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. नवी मुंबई में महिला पुलिसकर्मी के साथ दुष्कर्म (Rape) करने पर पुलिस सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की छानबीन सानपाड़ा पुलिस स्टेशन (Sanpada police station team) की टीम कर रही है, लेकिन अभी तक सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी (police officer) ने रविवार को बताया कि सानपाड़ा पुलिस स्टेशन में कार्यरत 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया था कि एक सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 2020 से जुलाई, 2022 तक दुष्कर्म किया। इस दौरान सब इंसपेक्टर ने विभिन्न तरीकों से उससे 19 लाख रुपये भी वसूले थे। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उससे पैसे मांगे तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत मुंबई के पंत नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसी आधार पर सानपाड़ा पुलिस स्टेशन में पुलिस के सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups