Bihar Lok Sabha seat: बिहार में पांच सीट पर महिला प्रत्याशी आगे, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?

Tue, Jun 04 , 2024, 12:51 PM

Source : Uni India

पटना।  बिहार की 40 लोकसभा सीटों (Bihar Lok Sabha seat) के पांच सीट समस्तीपुर, शिवहर, सीवान, वैशाली और पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर महिला उम्मीदवार बढ़त बनाये हुयी हैं।

समस्तीपुर (सु) संसदीय क्षेत्र (Samastipur parliamentary constituency) से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी शांभवी चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सन्नी हजारी से 52850 मतों से आगे चल रही हैं।

शिवहर संसदीय सीट (Shivhar parliamentary seat) से जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार पूर्व सांसद लवली आनंद अपनी निकटतम प्रतिद्धंदी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार रितु जायसवाल से 13067 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

सीवान संसदीय सीट (Siwan parliamentary seat) जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार विजय लक्ष्मी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्धंदी निर्दलीय प्रत्याशी हिना शाहब से 2171 मतों से आगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी तीसरे नंबर पर हैं।

वैशाली संसदीय सीट (Vaishali parliamentary seat) से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) रामविलास उम्मीदवार वीणा देवी अपने निकटतम प्रतिद्धंदी राजद उम्मीदवार पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला से 14228 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।


पाटलिपुत्र संसदीय सीट (Pataliputra parliamentary seat) पर राजद उम्मीदवार मीसा भारती अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव से 33898 मतों के अंतर से आगे चल रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups