Rules For Eating Dry Fruits: गर्मियों में अखरोट भिगोकर क्यों खाये जाते हैं? जानिए इसके क्या लाभ हैं? दिन में कितने अखरोट खाएं

Thu, May 23, 2024, 04:13

Source : Hamara Mahanagar Desk

Benefits of Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स खाना (Eating dry fruits) सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। सूखे मेवे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी (deficiency of essential nutrients) को पूरा करते हैं। अगर आप ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो रोजाना अखरोट जरूर (eat walnuts daily) खाएं। अखरोट खाने से इम्यून सिस्टम (immune system) मजबूत होता है और इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड (omega-3 fatty acids) दिल को स्वस्थ बनाता है। अखरोट खाने से दिमाग तेज और सक्रिय बनता है। गर्मियों में अखरोट को पानी में भिगोकर खाएं(Benefits of Walnut)। इससे अखरोट अधिक पौष्टिक हो जाता है और गर्मी दूर हो जाती है।

एक दिन में कितने अखरोट खाएं?
आप रोजाना 2-3 अखरोट खा सकते हैं। आप बच्चों को रोजाना एक अखरोट दे सकते हैं। ज्यादा अखरोट खाने से परेशानियां हो सकती हैं। 

अखरोट को भिगोकर खाना चाहिए
गर्मियों में भीगे हुए अखरोट खाएं। इससे गर्मी दूर होती है और पोषक तत्व बढ़ते हैं। अखरोट को रात भर साफ पानी में भिगो दें और सुबह भीगे हुए अखरोट खाएं। हालाँकि, सर्दियों में आप अखरोट को बिना भिगोए भी खा सकते हैं।

अखरोट में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा अखरोट में आयरन, फास्फोरस, कॉपर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

अखरोट खाने के क्या फायदे हैं?
रोजाना अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है। अखरोट खाने से याददाश्त बढ़ती है। अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अखरोट तनाव दूर करने में मदद करता है। इससे नींद बेहतर करने में मदद मिलती है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। अखरोट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups