Bangladesh MP Anwarul Azim: पहले गला दबाकर हत्या, फिर टुकड़े कर फ्रीजर में रखा; कोलकाता में सांसद की नृशंस हत्या से हड़कंप 

Thu, May 23, 2024, 01:57

Source : Hamara Mahanagar Desk

MP Anwarul Azim Murder Case: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम (Bangladesh MP Anwarul Azim) की हत्या मामले (murder case) में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।  कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) का कहना है कि बांग्लादेश अवामी लीग (Bangladesh Awami League) के सांसद अनवारुल अजीम की 13 मई को उनके न्यूटाउन फ्लैट में गला घोंटकर हत्या (strangled to death) कर दी गई थी, आरोपी ने शव को सड़ने से बचाने के लिए टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद टुकड़ों को फ्रीजर में रख दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने 14 मई, 15 मई और 18 मई को सांसद के शरीर के हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। इस काम के लिए दो लोगों को लगाया गया था। हालांकि, पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि शव के टुकड़े कहां फेंके गए।

तीन हमलावर गिरफ्तार  
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बांग्लादेश के गृह मंत्री ने बुधवार (22 मई, 2024) को कहा कि बांग्लादेश पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक हम यही समझते हैं कि इसमें शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं। यह एक सुनियोजित हत्या थी। जल्द ही हत्या की वजह का खुलासा कर दिया जाएगा। भारतीय पुलिस (Indian police) हमारा सहयोग कर रही है। 

अनवारुल अजीम तीन बार सांसद रहे
बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के अनुसार, अनवारुल अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वह तीन बार सांसद रहे। अजीम खुलना डिविजन के मधुगंज का रहने वाला था। वह सांसद होने के साथ-साथ एक व्यापारी और किसान के रूप में भी जाने जाते थे। वह ज़ेनैदा-4 से सांसद थे। अनवारुल अजीम इलाज के लिए पश्चिम बंगाल आये थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। हालांकि, नवारुल अजीम की हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups