How to Eat Jamun : गर्मियों के दौरान जामुन (Jamun) भारी मात्रा में उपलब्ध होता है। स्वाद में खट्टा-मीठा, जामुन में कई पोषक तत्व होते हैं। मधुमेह के रोगियों (diabetic patients) के लिए जामुन बहुत उपयोगी फल है। जामुन में ग्लूकोज की मात्रा कम (low amount of glucose) होने के कारण यह फल मधुमेह के रोगियों के लिए वरदान है। इससे इम्यून सिस्टम (immune system) मजबूत होता है और दिल भी स्वस्थ रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जामुन खाने का सही समय क्या है? आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताने जा रहे हैं कि एक दिन में कितना जामुन खाना चाहिए।
जानिए जामुन के फायदे?
जामुन विटामिन सी और आयरन से भरपूर होता है। यह फल हीमोग्लोबिन भी बढ़ाता है और इसमें मौजूद आयरन रक्त शोधक के रूप में काम करता है। इसके अलावा इसके स्वास्थ्यवर्धक गुण चेहरे पर दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, झुर्रियां, कील-मुंहासे होने से रोकते हैं। जामुन एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव में फायदा होता है।
जामुन किस समय खाना चाहिए?
किसी भी फल को खाने का एक सही समय होता है। उस समय उस फल को खाने से ही लाभ होता है। जामुन कितना खाया जाए यह भी एक अहम सवाल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जामुन को दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है। जामुन का सेवन करने का सबसे अच्छा समय भोजन के बाद का है। यह आपके मेटाबोलिज्म को और बढ़ाने में मदद करता है और भोजन को आसानी से पचाने में भी मदद करता है। बस ध्यान दें कि इस फल को खाली पेट खाना अच्छा नहीं है।
जामुन खाने के बाद न खाएं ये फूड्स
जामुन खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी न पियें। अन्यथा आपको अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से डायरिया, अपच जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए जामुन खाने के 30 से 40 मिनट बाद ही पानी पियें। जामुन खाने के बाद कभी भी दूध या डेयरी उत्पाद न खाएं क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट में गैस बनना और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
एक दिन में कितना जामुन खाना चाहिए?
जामुन खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। लेकिन जामुन के फायदे पाने के लिए एक दिन में 100 ग्राम जामुन खा सकते हैं। आप दिन में 3 से 4 चम्मच जामुन जूस भी ले सकते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 22 , 2024, 04:13 AM