भारतीय लड़कियों ने किया यूरोप दौरे का विजयी आगाज

Wed, May 22 , 2024, 02:21 AM

Source : Uni India

ब्रेडा। हिना बानो और कनिका सिवाज (Hina Bano and Kanika Siwaj) के तेज तर्राक गोल की बदौलत भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Indian junior women's hockey team) ने नीदरलैंड के ब्रेडा में नीदरलैंड के क्लब ब्रेडेज़ हॉकी वेरेनिगिंग पुश (Dutch club Bredze Hockey Vereeniging Push) के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करने के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की।

दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मौके मिलने के बावजूद पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। इसी तरह, भारत दूसरे क्वार्टर में भी अपने तीन पेनल्टी कॉर्नर में से किसी को भी बदलने में असमर्थ रहा। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में गतिरोध टूटा, जब भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कॉर्नर पर हिना बानो ने गोल किया, जिससे स्कोर 1-0 हो गया। ब्रेडेज़ हॉकी वेरेनिगिंग पुश ने आक्रामक रूप से बराबरी का प्रयास किया, लेकिन तीसरे क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद मेजबान टीम किसी को भी गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में कनिका सिवाच ने नेट पर गोल करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। भारतीय रक्षात्मक इकाई ने मैच के अंतिम कुछ मिनटों में अपनी क्लीन शीट बनाए रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और जीत सुनिश्चित की। भारतीय जूनियर महिला टीम अपना अगला मैच 22 मई को नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups