Ragini Religious Conversion Statement : धर्म बदलने पर गोविंदा की भतीजी को हो रहा है पछतावा? कहा, 'अब मैं कट्टर हूं...'

Sat, May 04, 2024, 11:53

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. सीरियल 'ससुराल गेंदा फूल' के जरिए घर-घर तक पहुंचने वाली एक्ट्रेस रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) पिछले कई दिनों से चकाचौंध दुनिया से दूर हैं। हाल ही में रागिनी को बहन आरती सिंह (Aarti Singh) की शादी में स्पॉट किया गया था। बहन की शादी के कुछ वीडियो वायरल होने के बाद रागिनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। लेकिन अब रागिनी अपने धर्म परिवर्तन (religious conversion) वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वक्त हर तरफ सिर्फ और सिर्फ रागिनी की ही चर्चा हो रही है।

रागिनी खन्ना सीरियल 'ससुराल गेंदा फूल(Sasural Genda Phool)' से पॉपुलर हुईं। अब उनके नाम का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने धर्म परिवर्तन के बारे में बात कर रही हैं। एक्ट्रेस के इन बयानों से लोग हैरान हैं। बता दें कि रागिनी की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा लोग कुछ नहीं जानते हैं, ऐसे में जब एक्ट्रेस ने अपने धर्म परिवर्तन को लेकर बयान दिया तो एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गईं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रागिनी ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया। जिसका अब एक्ट्रेस को पछतावा है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने हिंदू धर्म त्यागकर माफी भी मांगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है।'

"मैं रागिनी खन्ना हूं, मैं अपने पुराने वीडियो के लिए सभी से माफी मांगती हूं... मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया और ईसाई धर्म अपना लिया। लेकिन अब मैं कट्टर हिंदू बन गई हूं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि मैं हिंदू रूढ़िवादी बनने की दिशा में आगे बढ़ चुकी हूं। इस वक्त हर तरफ सिर्फ और सिर्फ रागिनी की ही चर्चा हो रही है।

रागिनी के धर्म परिवर्तन के सुर्खियां बनने के बाद कई लोगों को संदेह है कि रागिनी खन्ना का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस की पोस्ट पर कई लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। रागिनी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं।

सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि अभिनय क्षेत्र में सक्रिय नहीं होने के बावजूद, अभिनेत्री सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करती है। एक समय था जब रागिनी और उनके सीरियल्स की खूब चर्चा होती थी। रागिनी खन्ना टीवी जगत की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में जानी जाती थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस चकाचौंध दुनिया से दूर हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups