Sequel of De De Pyar De: अजय देवगन के साथ फिर धमाका करेंगे 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर, दे दे प्यार दे 2 में हुई एंट्री 

Tue, Apr 23, 2024, 12:23

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर(Anil Kapoor), अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म 'दे दे प्यार दे (De De Pyar De)' के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हें। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, लव रंजन और भूषण कुमार (Luv Ranjan and Bhushan Kumar) के साथ एक बार फिर से हाथ मिला रहे है। वे उनकी फिल्म 'दे दे प्यार 2(De De Pyaar 2)' में अभिनय करते दिखेंगे। सीक्वल में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के परिवार में 50 साल के आशीष और 20 साल की आयशा के बीच रिश्ते को और मजेदार तरीके से पेश करने का प्लान है। 

वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म 'दे दे प्यार दे' अजय देवगन ,तब्बू और रकुल प्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभायी थी।'दे दे प्यार दे' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब इस फिल्म के सेकंड पार्ट में रकुल प्रीत सिंह की फैमिली का इंट्रोडोक्शन हो सकता है। कहा जा रहा है कि दे दे प्यार दे 2 में अनिल कपूर काम करते नजर आ समते हैं।वह इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के पिता का रोल कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव रंजन और उनकी टीम ने 'दे दे प्यार दे 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अनिल कपूर को साइन किया है। बताया जा रहा है कि अनिल डीडीपीडी 2 की अवधारणा से प्रभावित हुए, इसलिए उन्होंने इसके लिए तुरंत हामी भर दी। कहा जाता है कि दे दे प्यार दे 2 में हास्य का स्तर प्रीक्वल से एक स्तर ऊपर है, जिसमें अजय देवगन और अनिल कपूर के बीच दिलचस्प कॉमिक देखने को मिलेगा। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups