Heavy Rain In China: चीन में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Mon, Apr 22, 2024, 04:18

Source : Uni India

बीजिंग। चीन में कुछ हिस्सों में भारी बारिश (heavy rain) के आसार को देखते हुए सोमवार को येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया। चीन की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र (China's National Meteorological Center) ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक फुजियान, गुआंगडोंग और गुआंग्शी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान (rains and storms) आने का अनुमान है। विशेष रूप से गुआंग्डोंग के कुछ हिस्सों में 100-160 मिलीमीटर तक मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

इस दौरान, स्थानीय सरकारों से संभावित रूप से खतरनाक बाहरी बिजली आपूर्ति में कटौती करने और खुले क्षेत्रों में बाहरी संचालन को निलंबित करने का आग्रह किया गया है। केंद्र ने मूसलाधार बारिश, भूस्खलन जैसी संभावित आपदाओं से बचाव करते हुए शहरी क्षेत्रों और खेतों में आवश्यक जल निकासी उपाय करने का भी सुझाव दिया, जिससे बाढ़ की स्थिति न बन पाये।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups