Singham Again: सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, जोशीले अवतार में नजर आईं दीपिका पादुकोण 

Sat, Apr 20, 2024, 10:51

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन(Singham Again)' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सिंघम अगेन जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसका नया पोस्टर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर आज यानी की नवरात्रि के दिन शेयर किया है। जिसके बाद से दर्शकों में मूवी को देखने काफी एक्साइटमेंट दिख भी रहा है। सिंघम के नए पोस्टर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लेडी सिंघम यानी की खाकी वर्दी में नजर आ रही हैं और दर्शकों भी उनका यह रुप बहुत पसंद आया है। 

 फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगें। इनके अलावा दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं। सिंघम अगेन मे दीपिका पादुकोण की लेडी सिंघम के तौर पर एंट्री हो रही है, और वह फिल्म में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाएंगी। रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण सिंघम अजय देवगन की तरह पंजे वाला पोज करती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, 'मेरी हीरो...रील में भी और रियल में भी. लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण।दीपिका पादुकोण को इस पोस्टर में पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। उनकी आंखों पर चश्मा है और सिंघम वाला पोज है।

रोहित शेट्टी ने दो साल पहले किया था पोस्टर का खुलासा-
आखिर दो साल बाद रोहित शेट्टी ने अपनी बात को पूरा कर ही दिया। दरअसल, दो साल पहले 2022 में रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ मूवी के रिलीज होने के दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी ‘लेडी सिंघम’ का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जल्द ही दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के किरदार में नजर आएंगी। जिसके बाद से ही दर्शकों को उनके इस पोस्टर का काफी बेसबरी से इंतजार था, वहीं उनके इस खतरनाक लुक को देखने के बाद फैंस ने भी जमकर तारीफ की है। जिसमें एक ने लिखा कि दीपिका पादुकोण इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups