श्रीलंका महिला टीम ने एकदिवसीय मुकाबले में बनाये कई रिकार्ड

Thu, Apr 18, 2024, 01:01

Source : Uni India

पॉचेफ्सट्रूम।  श्रीलंका महिला (Sri Lanka Women) और दक्षिण अफ्रीका की टीम (South Africa team) केे बीच खेले गये एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबले (One Day International match) में कई रिकार्ड बने। इस मैच को जीतने के साथ ही श्रीलंका पहली ऐसी टीम बन गयी है जिसने 300 से अधिक का लक्ष्य पीछा करते हुए हासिल किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 289 रन चेज करते हुए ऐसा कारनामा किया था। श्रीलंका का चार विकेट पर 305 और दक्षिण अफ्रीका का पांच विकेट पर 301 का स्कोर महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में चेज के दौरान दोनों टीमों संयुक्त सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 2017 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के 374 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 305 रन बनाए थे।

चमारी अटापट्टू (Chamari Atapattu) और लॉरा वुल्फार्ट की जोड़ी पुरुष और महिला दोनों के ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में पहली ऐसी जोड़ी है जिसने एक मैच में 175 से अधिक रनों की पारी खेली है। इन दोनों ने कुल 390 रन बनाते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में दो कप्तानों द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों के मामले में विराट कोहली और एंजेलो मैथ्यूज को भी पीछे छोड़ दिया है। रांची में वर्ष 2014 में दोनों ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी।

नाबाद 195 का चमारी का यह स्कोर महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में लक्ष्य का पीछा करने का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेग लानिंग के नाम था जिन्होंने वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 152 रनों की पारी खेली थी। रन चेज में अब मैक्सवेल नाबाद (201) ही सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में चमारी से आगे हैं। चमारी का यह स्कोर तीसरा सबसे बड़ा नाबाद सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है। वह अब एक से अधिक बार 175 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं।

श्रीलंका की महिला टीम ने एकदिवसीय मैच में अब तक कुल नौ शतक लगे हैं और यह सभी शतक चमारी के बल्ले से आए हैं। अब तक केवल दो ही महिला खिलाड़ियों ने एकदिवसीय में चमारी से अधिक शतक लगाए हैं।
नाबाद (184) का वुल्फार्ट का यह स्कोर महिला एकदिवसीय इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है जबकि यह अब हारने वाली टीम की ओर से बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले चमारी ने वर्ष 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 178 रनों की पारी खेली थी। हालांकि उस मैच में उनकी टीम हार गई थी।

चमारी और नीलाक्षिका सिल्वा के बीच अवजित 179 रनों साझेदारी महिला एकदिवसीय में पांचवें या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी बड़ी साझेदारी है। यह श्रीलंका महिला टीम के लिए एकदिवसीय में दूसरी बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले वर्ष 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 190 रनों की साझेदारी बनायी थी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups