बोरवेल में गिरे बच्चे को लेकर यादव के निर्देश, शुक्ल जाएंगे घटनास्थल

Sat, Apr 13 , 2024, 11:57 AM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के रीवा में बोरवेल में गिरे (fell into a borewell) एक बच्चे के बचाव के मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल (Rajendra Shukla) घटनास्थल जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बच्चे के बचाव कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल घटना स्थल जाएंगे।

रीवा के त्योंथर क्षेत्र (Tyonthar area of Rewa) के मनिका गांव में शुक्रवार को छह साल का एक बच्चा मयंक खेलते खेलते खुले बोरवेल में जा गिरा। बच्चे के परिजन की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरु कराया। बताया जा रहा है कि लगभग 60 फीट गहरे इस बोरवेल में बच्चा करीब 55 फीट की गहराई पर फंसा है। प्रशासन यहां लगातार खुदाई करवाने में जुटा है। रीवा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का गृह क्षेत्र है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups