Eid Special Recipe 2024 : ईद के मौके पर घर पर झटपट बनाएं शीर-खुरमा, स्वाद सबसे अच्छा, पढ़ें एकदम सिंपल रेसिपी

Thu, Apr 11, 2024, 12:46

Source : Hamara Mahanagar Desk

Eid Special Recipe 2024: देशभर में आज ईद की धूम (Eid celebrations) देखने को मिल रही है। इस्लाम का यह खास त्योहार (special festival of Islam) हम सभी को समानता और भाईचारे की सीख देता है। रमजान (Ramadan) के बाद लोगों को ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का इंतजार रहता है। ईद के मौके पर हर घर में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं। 
मिठाइयाँ बनाने पर विशेष जोर दिया जाता है। ईद के दिन एक डिश जरूर बनाई जाती है वो है शीर-खुरमा (Sheer-Khurma)। अगर आप आज यह डिश बनाकर अपने मेहमानों का मुंह मीठा करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। क्योंकि, आज हम आपको शीर-खुरमा की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं यह आसान रेसिपी।

शीर-खुरमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • सेवई - 200 ग्राम
  • दूध - 2 लीटर
  • केसर- एक चुटकी
  • इलायची - 4-5
  • चीनी – 2 कप
  • काजू - 10
  • पिस्ते -10
  • बादाम - 10
  • घी (आवश्यकतानुसार)

शीर-खुरमा बनाने की सरल विधि इस प्रकार है:

  1. शीर-खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई में घी में सेवइयां भून लें। 
  2. जब सेवइ का रंग सुनहरा हो जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें। 
  3. अब एक गहरे बर्तन में दूध को उबाल लें। जब दूध में पहला उबाल आ जाए तो इसमें इलायची और केसर डाल दीजिए। 
  4.  इसके बाद दूध को तब तक उबालें जब तक वह आधा न रह जाए। अब इस दूध में स्वादानुसार चीनी मिलाएं और मिश्रण को अच्छे से पकने दें। 
  5. इस दूध को एक बड़े कटोरे में डालकर चलाते रहें। इसी बीच बादाम, काजू और पिस्ता को बारीक काट लीजिए। 
  6.  दूध में अच्छे से उबाल आने के बाद इसमें भुनी हुई सेवइयां डाल दीजिए और दूध को दोबारा मिला दीजिए। 
  7.  फिर इस मिश्रण को 10 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें। आपका गर्मागर्म शीर-खुरमा तैयार है। 
  8. अगर आप ठंडा शीर-खुरमा खाना पसंद करते हैं, तो इस शीर-खुरमा को 1 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिये। फिर, परोसें।   

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups