पन्ना। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट (Khajuraho Lok Sabha seat) से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने आज खजुराहो लोकसभा क्षेत्र (Khajuraho Lok Sabha constituency) के प्रवास के दौरान गुड़ीपड़वा (Gudi Padwa) के अवसर पर सुबह पन्ना के बड़ीदेवन मंदिर में पूजन-अर्चन कर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात कन्यापूजन कर जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा में शामिल हुए।
शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कामना की है कि शक्ति की आराधना का यह पर्व प्रदेश के नागरिकों के विकास तथा खुशहाली की ओर कदम बढ़ाने की शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में सभी त्यौहारों को हर्ष, उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा रही है।
देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नव संवत्सर हमें पुरानी असफलताओं को भूलकर नई ऊचाईयों को हासिल करने का संदेश देता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर दर्शन के पश्चात गुन्नौर विधानसभा के सकरिया के ग्रामीणों से संवाद एवं संपर्क किया। इसके पश्चात ग्राम गढ़ी पडरिया, रानीपुरा, ककरहटी नगर बस स्टैण्ड, देवरीगढी, हिनौता, बिरवाही, देवेन्द्र नगर परिषद के सामने, बडवारा, गोल्डी मोड, फुलवारी, भिलसांय ग्रामों में संपर्क एवं संवाद कर नुक्कड सभाओं को संबोधित किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 09 , 2024, 01:12 AM