Arvind Kejriwal Health : जेल में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की तबीयत; शुगर लेवल 46 तक गिरा

Wed, Mar 27, 2024, 03:21

Source : Hamara Mahanagar Desk

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी ने गिरफ्तार कर (arrested by ED) लिया है। कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी की हिरासत (ED custody) में भेज दिया है और वह जेल से ही सरकार का कामकाज देख रहे हैं। 

इस बीच खबर है कि केजरीवाल की हालत (Kejriwal's condition) बिगड़ गई है। सूत्रों ने बताया कि ईडी की हिरासत में मौजूद केजरीवाल का शुगर लेवल (sugar level) कम है। बताया गया है कि पिछले कुछ घंटों से शुगर ऊपर-नीचे हो रही है। केजरीवाल का शुगर लेवल 46 हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह से शुगर कम होना खतरनाक है।

हिरासत से आदेश जारी
केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्त से जल आपूर्ति मंत्री आतिशी (Water Supply Minister Atishi) को आदेश दिया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की समस्या पैदा हो गई है और इसका समाधान निकाला जाए। इस पर आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया कि भले ही केजरीवाल गिरफ्तार हो गए हों, लेकिन दिल्लीवासियों का कोई काम नहीं रुकेगा। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया। 

ये भी पढ़ें - केजरीवाल अदालत में बतायेंगे कि कथित शराब घोटाले का पैसा कहाँ गया: सुनीता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy case) में आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups