Frankie Food :  घर की बची हुई सब्जियों से बनाएं यम्मी फ्रेंकी, रेसिपी है बेहद आसान; बच्चे उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे 

Wed, Mar 27, 2024, 11:07

Source : Hamara Mahanagar Desk

Frankie Food Recipe : फ्रेंकी (Frankie) का नाम आते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है। फ्रेंकी सभी को पसंद होती है, आप इसमें अलग-अलग तरह की सब्जियां डालकर बच्चों को खिला सकते हैं। वेज फ्रैंकी (Veggie Frankie) खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। अगर आप भी अपने बच्चों को लंच में कुछ खास देना चाहते हैं तो वेजी फ्रैंकी बनाएं और उन्हें ट्रीट दें। स्ट्रीट स्टाइल वेज फ्रेंकी (Street style veg frankie) रोल का स्वाद बहुत अच्छा है। बची हुई सब्जियों को फेंकने के बजाय आप उनसे स्वादिष्ट फ्रेंकी रोल्स (delicious Frankie Rolls) बना सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम इन रोल्स का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। यह बाहर के जंक फूड (junk food) की तुलना में स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। फ्रेंकी बनाने की विधि बहुत ही सरल है। जानें इसे बनाने का तरीका।

बनाने की विधि
-वेज फ्रैंकी बनाने के लिए आपको सारी सब्जियां काटनी होंगी। 
- गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें तेल डालें। 
- इसमें तेल के साथ मिर्च और प्याज डालकर भूनें। 
- फिर इसमें लहसुन और पत्तागोभी डालकर ब्राउन कर लें। 
- 1 मिनट तक भूनें और ब्राउन होने दें। 
-इसके बाद इस मिश्रण में मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर मिलाएं। 
- 2 मिनट तक पकाने के बाद आपको गैस बंद कर देनी है। 

टमाटर केचप और शेजवान चटनी डालना न भूलें
वेज फ्रेंकी रोल बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी को बिल्कुल पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे पानी से अच्छे से धो लें। अब पैन को गैस पर रखें और इसमें तेल डालकर गर्म करें। अब कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भून लें और फिर इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डाल दें। इसे भी 2 मिनिट तक भूनिये, अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर अच्छे से पका लीजिये। जब यह पिघल जाए और थोड़ा तेल छोड़ने लगे तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और सभी चीजों को अच्छे से पकाएं। इसमें टमाटर केचप और शेजवान चटनी डालना न भूलें। 
 
फ्रेंकी के लिए रोटी कैसे बनाएं?

  • अगर आप अपने बच्चों को हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो आटे से हेल्दी रोटी बना सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप चाहें तो अलग-अलग आटे से भी रोटी बना सकते हैं। 
  • अब ऊपर बताए तैयार मिश्रण को रोटी पर फैलाएं।
  • इसके बाद आप इसमें अपनी पसंद की लाल मिर्च सॉस या सोया सॉस डाल सकते हैं। 
  • वेज फ्रैंकी रोल तैयार है। अब आप इसे अपने बच्चों को खिला सकते हैं।
  • इसे बनाना बहुत आसान है। आप चाहें तो इस मिश्रण का इस्तेमाल न सिर्फ सुबह बल्कि शाम को भी विभिन्न व्यंजनों में कर सकते हैं।   

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups