उत्तर-पश्चिम लोकसभा की जनता किस पर होगी मेहरबान, उम्मीदवार के कई दावेदार 

Mon, Mar 25, 2024, 07:04

Source : Hamara Mahanagar Desk

जितेन्द्र मिश्रा   
मुंबई।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश के आम चुनाव का आगाज हो चूका है. चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.देशभर में सात तो महाराष्ट्र में पांच चरण में मतदान होना है.वहीं अगर बात करें की मुंबई की तो मुंबई की छह लोकसभा चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होना है.प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में से एक मुंबई उत्तर -पश्चिम लोकसभा सीट पर अभी तक सत्ता पक्ष और विपक्ष की किसी पार्टी ने अपने अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा नहीं की  है. भले ही महाविकास आघाडी (Mahavikas Aghadi) की प्रमुख सहयोगी दल ठाकरे सेना ने अमोल कीर्तीकर की उम्मीदवारी घोषित कर दी है. इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने भी अपना दावा ठोका है.अब देखना यह है की इस सीट पर   महाविकास की तरफ से अधिकृत उम्मीदवारों कौन होगा।ठाकरे के घोषणा के बाद अमोल कीर्तीकर (Amol Kirtikar) ने जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है.पार्टी के पदाधिकारियों की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में  है.उत्तर -पश्चिम लोकसभा सीट एक ऐसा क्षेत्र है जिसके मतदाता करोड़ पति सामान्य और गरीब  जनता भी  है.इस क्षेत्र के मतदाता अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा और कई प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्री सहित कई फ़िल्मी हस्तियां जो इस क्षेत्र से आते है.उत्तर -पश्चिम संसदीय क्षेत्र जुहू से लेकर मालाड के  मालवणी तक में फैला हुआ है इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र में इसमें अँधेरी पूर्व, जोगेश्वरी पूर्व,अँधेरी पश्चिम,वर्सोवा,गोरेगाँव और दिंडोशी इन छह विधानसभा में तीन भाजपा दो उद्धव  सेना और एक शिंदे सेना के विधायक है.साल 2019 लोकसभा चुनाव के अनुसार उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 32 हजार 262 मतदाता है.इसमें मराठी और उत्तर भारतीय की संख्या अधिक है जबकि मुस्लिम और सिख समुदाय मतदाता की संख्या कम है. साल 2024 लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र से कई उम्मीदवार दावेदार है. महाविकास आघाडी की तरफ से शिवसेना युवा नेता अमोल कीर्तीकर,कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ -साथ कई अन्य नेता तो महायुति ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है. लेकिन महायुति की तरफ से कई नामों की चर्चा है. 

मराठी मतदाता तय करते है उम्मीदवारों का भविष्य 
उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र में जनवरी 2024 के आकड़े के अनुसार 17 लाख 32 हजार 262 मतदाता है इसमें 6 लाख 10 मराठी 3  लाख 60 हजार उत्तर भारतीय मुस्लिम करीब 3 लाख गुजराती डेढ़ लाख और दक्षिण भारतीय करीब 1 लाख के अलावा सिख और अन्य समाज के मतदता है.इस संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक मराठी वोटर है जो उम्मीदवार को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते है.

उत्तर भारतीय मतदाता जिसके साथ उसकी जीत 
इस क्षेत्र में मराठी के बाद उत्तर भारतीय मतदाता की संख्या है एकजुट होकर उत्तर -भारतीय मतदाता जिस उम्मीदवार का समर्थन  करते है उस उम्मीदवार की जीत पक्की हो जाती है.साल 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा -शिवसेना महायुति के उम्मीदवार गजानन कीर्तिकर का उत्तर भारतीय मतदाताओं  ने समर्थन किया था इसलिए कीर्तिकर ने जीत हासिल की थी 

इस संसदीय क्षेत्र में भाजपा के तीन उद्धव ठाकरे के दी और शिंदे सेना के एक विधायक है.
अँधेरी पूर्व - ऋतुजा लटके, उद्धव सेना 
जोगेश्वरी पूर्व - रविंद्र वायकर  शिंदे सेना 
अँधेरी पश्चिम - अमित साटम -भाजपा 
वर्सोवा - भारती लव्हेकर -भाजपा 
गोरेगांव - विद्या ठाकुर  - भाजपा 
दिंडोशी - सुनील प्रभु उद्धव सेना   


साल 2014 से गजानन कीर्तिकर है यहां से  सांसद 
साल 2014 के लोकसभा चुनाव से तत्कालीन उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना से गजानन कीर्तिकर यहाँ से सांसद है जबकि अब शिवसेना में फुट पड़ गई है और असली शिवसेना एकनाथ शिंदे के पास है तो गजानन कीर्तिकर शिंदे के साथ है. इस लोकसभा क्षेत्र से 2014 और 2019 में दो बार से कीर्तिकर चुनाव जीत चुके है.

कामत और निरुपम को कीर्तिकर दे चुके है मात 
इस लोकसभा क्षेत्र से साल 2014  से गजानन कीर्तिकर (Gajanan Kirtikar) सांसद है साल 2014 में गुरुदास कामत और साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस और राकांपा आघाडी के उम्मीदवार संजय निरुपम को कीर्तिकर ने हराया था लेकिन  इस बार गजानन कीर्तिकर के चुनाव लड़ने की संभावना कम है  उनकी जगह  शिवसेना  किसी और को उम्मीदवार बनाना चाहती है. जबकि उनकी विरोधी पार्टी की तरफ से ठाकरे सेना ने उनके बेटे को अमोल कीर्तीकर को उम्मीदवार घोषित कर दिया है.साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 
 में केंद्रीय मंत्री रहे और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता गुरुदास कामत के विरोध में भाजपा और शिवसेना ने  गजानन कीर्तिकर उम्मीदवार बनाया था.नरेंद्र मोदी की लहर 
ने कीर्तिकर  की नैया पार लगा दी और वे चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए.पांच साल बिता और फिर लोकसभा चुनाव आया इस बार  गजानन कीर्तिकर के विरोध में आघाडी ने  संजय निरुपम चुनाव मैदान में  उतारा लेकिन कीर्तिकर को हराने में असफल साबित हुए एक बार फिर कीर्तिकर बड़ी मार्जिंग से जीत हासिल कर ससंद पहुंचे।अब साल 2024 का चुनाव घोषित हुआ है अब इस क्षेत्र से सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से अलग -अलग उम्मीदवार को उतारने की चर्चा है.

साल 2014 में किस उम्मीदवार को मिला था कितना वोट 
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र से कुल 6 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था इसमें प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस -राकांपा की आघाडी की तरफ से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत भाजपा -शिवसेना की महायुति की तरफ से गजानन कीर्तिकर इसके अलावा आप से मयंक गाँधी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से अभिनेता महेश मांजेकर,बीएसपी से पुष्पा भोले और आरएपी की तरफ से प्रसिद्ध अभिनेत्री राखी सावंत ने चुनाव लड़ा था.इस चुनाव में गुरुदास कामत और गजानन कीर्तिकर के बीच मुकाबला हुआ था कीर्तिकर 4 लाख 64 हजार 820 मत लेकर जीत हासिल की थी जबकि विरोधी पार्टी की तरफ से कांग्रेस पार्टी के नेता गुरुदास कामत को 2 लाख 81 हजार 792 मत लेकर हार का सामना करना पड़ा था.


वोटो की संख्या                                       फीसदी    
महायुति -कीर्तिकर   4,64,820                51.77 
आघाडी - कामत      2,81 792               31.38 
मनसे    मांजेकर   66,88                        7.36
आप     गांधी      51,866                      5.78 
बीएसपी    भोले    10,275                    1.14 
आरएपी   सावंत    2006                      0. 22 
नोटा               11009                       1.23 


साल 2019 में किस पार्टी को कितना मिला था वोट  
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सिर्फ तीन उम्मीदवार खड़े हुए थे जिसमे भाजपा -शिवसेना की महायुति से एक बार फिर गजानन कीर्तिकर कांग्रेस -राकांपा की तरफ से संजय निरुपम और एमआईएम और वंचित बहुजन आघाडी की तरफ से सुरेश शेट्टी ने चुनाव लड़ा था चुनाव में  कीर्तिकर और निरुपम के बीच मुकाबला हुआ गजानन कीर्तिकर को 5 लाख 70 हजार 63 तो  संजय निरुपम 3 लाख 9 हजार 735 वोट मिले जबकि सुरेश शेट्टी को 23 हजार 367 मत लिए इस चुनाव में भी कीर्तिकर ने बाजी मार दी करीब ढाई लाख मत से चुनाव जीत गए थे .

वोटो की संख्या             फीसदी    
कीर्तिकर -   5,7063                   60. 55 
निरुपम           3,9735                  32.90 
शेट्टी               23,367                   2.49 
नोटा            18,225                     1.94 


उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र  की जनता का क्या है मूल समस्या 
इस संसदीय क्षेत्र में सामान्य और गरीब जनता की आबादी अधिक है इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता झोपड़पट्टी में रहते है जिनको पानी शौचालय और सड़क की बड़ी समस्या है मुंबई उपनगर के इस संसदीय क्षेत्र में सबसे बड़ी संख्या में झोपड़पट्टी के पुनर्विकास का काम रुका हुआ है झोपड़ाधारको को विकासक  की तरफ से  किराया नही मिल रहा  है जिसके कारण बड़ी संख्या में नागरिक बेघर हो गए है।

इस क्षेत्र से फ़िल्म का गहरा रिश्ता
मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से उत्तर पश्चिम लोकसभा ऐसा सीट है जिससे  फ़िल्म का बहुत गहरा रिश्ता है इस संसदीय  क्षेत्र में देश की सबसे पुरानी फ़िल्म सिटी आती है जो  दादा साहेब फालके फ़िल्म सिटी के नाम से जाना जाता है यह एक ऐसा फ़िल्म सिटी है जो आज भी हजारों लोगो को नौकरी देता है

अमोल कीर्तीकर, उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित उम्मीदवार 
इस क्षेत्र में जनता की जो भी समस्या है.उसे ख़त्म करने का पूरा प्रयास करूँगा। गोरेगाव में पोस्ट आफिस जो कई वर्षो से बंद है इसके कारण बड़ी संख्या में जनता को  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पोस्ट ऑफिस शुरू होने के कारण केंद्र की कई योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है.पोस्ट आफिस शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में जनता को लाभ होगा इसके अलावा क्षेत्र में पानी -शौचालय सहित अन्य जो भी समस्या है उसे दूर करने का पूरा प्रयास करूँगा। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups