Terrorist Attack: मॉस्को हमले के बाद फ्रांस ने आतंकी अलर्ट को उच्चतम स्तर तक बढ़ाया

Mon, Mar 25, 2024, 09:48

Source : Uni India

पेरिस। रूस की राजधानी मॉस्को (capital Terrorist Attack) में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले (terrorist attack) के बाद फ्रांस की सरकार ने देश में संभावित खतरे से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा चेतावनी प्रणाली (national security alert system) ‘विजिपिरेट’ को उच्चतम स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री गेब्रियल अटल (Prime Minister Gabriel Atal) ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मॉस्को में हमले के मद्देनजर रविवार रात एलिसी पैलेस में एक रक्षा एवं सुरक्षा की बैठक बुलाई।

 अटल ने कहा, "आईएसआईएस के कथित हमले और हमारे देश के लिए संभावित खतरे के मद्देनजर, हमने विजिपिरेट स्थिति को उच्चतम स्तर तक यानि हमले की आपात स्थिति तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।"

शुक्रवार को मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 137 लोग मारे गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को टेलीविज़न पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की थी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups