पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने एलिसी पैलेस में फ्रांसीसी राजनेताओं (French politicians) के साथ एक बैठक में कहा कि यूक्रेन का पतन (collapse of Ukraine) बहुत जल्द हो सकता है। मैक्रों ने यह बयान यूरोपीय संसद के आगामी चुनावों (upcoming elections) की चर्चाओं के संदर्भ में दी। पोलिटिको ने एक बैठक प्रतिभागी के हवाले से यह जानकारी दी।
फरवरी के अंत में यूक्रेन पर पेरिस की मेजबानी वाले सम्मेलन के बाद, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि पश्चिमी नेताओं ने यूक्रेन में सेना भेजने की संभावना पर चर्चा की थी, हालांकि इस पर कोई सहमति नहीं बनी लेकिन कुछ भी खारिज नहीं किया जा सकता। पोलिश विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने 10 मार्च को कहा था कि नाटो सैनिक पहले से ही यूक्रेन में मौजूद हैं, लेकिन उनकी संख्या और मूल देशों का कोई विवरण नहीं दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 22, 2024, 10:14