लीबियाई तट से 817 प्रवासियों को बचाया गया-आईओएम

Tue, Mar 19, 2024, 01:47

Source : Uni India

त्रिपोली। लीबिया के तट (Libyan coast) से पिछले सप्ताह 817 प्रवासियों को बचाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईओएम एक बयान में कहा, "10-16 मार्च 2024 तक 817 प्रवासियों को रोका गया। वे लीबिया लौट आए।" बचाए गए प्रवासियों (rescued migrants) में 82 महिलाएं और 30 बच्चे थे। इस साल अब तक कुल 2,738 प्रवासियों को बचाया गया है। इनमें 95 की मौत हो गई और 228 लोग अभी भी लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि कई गैर-दस्तावेज प्रवासी(undocumented migrants), ज्यादातर अफ्रीका से, लीबिया से यूरोपीय तटों तक भूमध्य सागर पार करने का विकल्प चुनते हैं, जो 2011 से अराजकता का सामना कर रहा है जब दिवंगत पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी को उखाड़ फेंका गया था। लीबिया के गृह मंत्री इमाद अल-ताराबेल्सी ने हाल ही में खुलासा किया कि मंत्रालय वर्ष के भीतर 20 हजार से अधिक अवैध प्रवासियों को वापस स्वदेश भेजने की योजना बना रहा है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups