Source : Hamara Mahanagar Desk
Health Tips: आयुर्वेद में औषधीय गुणों (medicinal properties) से भरपूर दालचीनी (medicines in Ayurveda) का इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने में किया जाता है. दालचीनी (Cinnamon) एक औषधीय और स्वादिष्ट मसाला है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। दालचीनी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (body's immunity) को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे कई तरह के संक्रमण और बीमारियों (infections and diseases) से बचाव होता है।
कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम से भरपूर दालचीनी में कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और तनाव को कम कर सकते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल खाने में कई तरह से किया जा सकता है. आज हम डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानेंगे दालचीनी पाउडर के फायदे। (फल)
नमक की जगह फलों पर दालचीनी पाउडर खाने के फायदे
- फलों पर दालचीनी पाउडर छिड़क कर खाने से ब्लड शुगर स्पाइक्स को नियंत्रित किया जा सकता है. मधुमेह के रोगियों के लिए दालचीनी पाउडर को फलों के साथ मिलाकर खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है.
- फलों के साथ दालचीनी का सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है. क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में जमा वसा को कम करने में मदद करता है.
- दालचीनी में मौजूद तत्व आपके पेट को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं.
- एंटीऑक्सीडेंट के साथ मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर दालचीनी दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित कर सकती है.
- दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे आपके शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है. खासतौर पर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग बदलते मौसम में अक्सर बीमार पड़ जाते हैं, इसलिए इस मौसम में दालचीनी का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
- फलों के साथ दालचीनी का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है. कब्ज, एसिडिटी और अपच से पीड़ित लोगों को फलों के साथ दालचीनी का सेवन करना चाहिए.
- दालचीनी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.
- फलों के साथ दालचीनी पाउडर का सेवन करने से आपके शरीर को अधिक ऊर्जा मिल सकती है, जो आपको पूरे दिन सक्रिय रखने में मदद कर सकती है. इसका सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अक्सर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं.
Wed, Feb 28 , 2024, 04:18 AM