आशीष सिंह
मुंबई : पुलिस ने भाड़ोत्री बनकर भाड़े पर घर देने के नाम पर अंधेरी और एमआईडीसी इलाके (MIDC area) के लोगों के साथ धोखाधड़ी (Fraud) करनेवाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही दोस्त का अकाउंट उत्तरप्रदेश में खुलवाया और उसी अकाउंट में धोखाधड़ी (account fraud) किया हुआ पैसा मंगवाया। लेकिन उसके बाद से उसने मोबाइल बहु बंद कर दिया। इसलिए पुलिस को ग्राहक बनाना पड़ा और फिर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को शिकायतकर्ता महिला भाड़े पर घर तलाश रही थी। तभी नो ब्रोकर डॉट कॉम पर एक ऐड दिखा जिसमें 7204079055 और 9987581299 नंबर दिया गया था। उसपर संपर्क करने पर साइट विजिट और एडवांस पेमेंट के नाम पर आरोपी ने महिला 90 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद मोबाइल भी बंद कर दिया। इससे महिला को पता चल गया कि उसके साथ सायबर ठगी हुई है। तभी महिला ने एमआईडीसी पुलिस से संपर्क किया और फिर मामले की जांच करने कर रही पुलिस थाने की सायबर टीम जिसमें डीसीपी मंगेश शिंदे, एसीपी शशिकांत भोसले, सीनियर इंस्पेक्टर सतीश गायकवाड की अगुआई में पीएसआई राहुल पाटिल ने आरोपी को खडावली इलाके से गिरफ्तार किया है।
मार्केंटिंग का काम करता था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वप्निल सदाशिव जाधव (31) और मानवेंद्र रामनगिना साहनी (36) को गिरफ्तार किया है। दोनों एक ही फ्लैट में साथ में रहते थे और धोखाधड़ी का काम भी करते थे। जाधव एक बिल्डर के यहां मार्केटिंग का काम भी करता था। वह अपने साथियों के यूपीआई आईडी पर पैसे मंगवाता था। जिससे आरोपी की जानकारी गुप्त रहे इसके अलावा जिस नंबर से वह बात करता था उसे भी वह बंद कर देता था। इस वजह से उसे पकड़ने में दिक्कत होती थी।
खुद के साथ हुई ठगी के बाद शुरू किया ठगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने इस तरीके की ठगी की शुरुवात तब की जब उसने देखा कि उसके साथ इसी प्रकार से धोखाधड़ी हुई है। तभी उसने सोचा कि इस तरीके से धोखाधड़ी कर आसानी से पैसा कमाया जा सकता है। इस वजह से उसने धोखाधड़ी का यह नया कारभार शुरू किया और नो ब्रोकर डॉट कॉम पर कोई भी एड्रेस और इंटरनेट से फ़ोटो लेकर डालता था। इसके बाद विजिट फीस आदि के नाम पर पैसे मांगता था। पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने गए तब दोनों एक फ्लैट में ही छिपकर बैठे थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 26, 2024, 07:36