विधायक द्वारा की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल गायकवाड को अस्पताल से मिली छुट्टी

Mon, Feb 26 , 2024, 07:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ठाणे। भाजपा विधायक गणपति गायकवाड ( Ganpati Gaikwad) द्वारा की गई गोलीबारी (firing) में गंभीर रूप से घायल कल्याण पूर्व शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इलाज हेतु उन्हे 2 फरवरी को ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गायकवाड़ को अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी मिलने के बाद से ही समर्थक रविवार से उनकी जंगी स्वागत की तैयारी कर रहे थे। कल्याण पूर्व के तीसगांव स्थित गायकवाड़ के जनसंपर्क कार्यालय और घर के प्रवेश द्वार को फूल मालाओ और बिजली की रोशनी से सजाया गया। अस्पताल से बाहर आने के बाद महेश गायकवाड़ ठाणे के टेंभी नाका स्थित आनंद आश्रम गए और आनंद दिघे की प्रतिमा के दर्शन किए। घर जाते समय डोंबिवली के पूर्व नगरसेवक महेश पाटिल ने उनका भव्य स्वागत किया। दुर्गाडी किले से लेकर कल्याण पूर्व उनके घर तक के बैनर लगाए गए थे जिस पर 'बाघ आया बाघ आया , भावी विधायक, गरीबों का मशीहा आ गया है" लिखा गया था। उनको देखने और स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे। पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच गायकवाड़ के गाड़ियों का काफिला दुर्गाडी किले पहुंचा तो वहां भव्य स्वागत किया गया, पटाखे फोड़े गए, फूलों की वर्षा की गई और गुलदस्ते दिए गए। उनके कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने उनका जंगी स्वागत किया और गगन भेदी नारे लगाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups