UP Kasganj Accident: यूपी में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली झील में गिरी, 7 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत 

Sat, Feb 24 , 2024, 12:36 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

UP Kasganj Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले (Kasganj district) में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सुबह करीब दस बजे पटियाली-दरियावगंज मार्ग (Patiali-Dariavganj road) पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली (tractor trolley) अनियंत्रित होकर झील में जा (into the lake) गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली झील में जाकर पलट गई। जिसमें अधिकांश श्रद्धालु दब गये। इस हादसे में अब तक 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

मृतकों में आठ महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल कई श्रद्धालुओं का जिला अस्पताल (district hospital) में इलाज चल रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा-तफरी मची हुई है। मौके पर डीएम, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। प्रशासन ने अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr">Kasganj Accident: कासगंज में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, राहत और बचाव कार्य जारी। <a href="https://t.co/s3cFPkWNGt">pic.twitter.com/s3cFPkWNGt</a></p>&mdash; Abhishek Saxena (@abhis303) <a href="https://twitter.com/abhis303/status/1761280364243231191?ref_src=twsrc%5Etfw">February 24, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

सीएमओ डाॅ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि पटियाली के सीएचसी में सात बच्चों और आठ महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया है। अन्य घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, उनका परीक्षण चल रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, स्थिति और भी गंभीर है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कासगंज जिले के अधिकारियों को दुर्घटना में घायलों को तत्काल और पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बचाव कार्यों के संदर्भ में त्वरित प्रतिक्रिया का आदेश दिया और अधिकारियों से कासगंज जिले के पटियाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले स्थान पर तत्काल राहत के लिए संसाधन जुटाने की अपील की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups