free tour: वरिष्ठ नागरिकों को एनएमएमटी में मुफ्त यात्रा के शुभारंभ पर  विधायक गणेश नाईक का माना आभार

Mon, Nov 13 , 2023, 08:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आज से नवी मुंबई में वरिष्ठ नागरिक कर सकेंगे मुफ्त  यात्रा 
ज्योति दुबे
नवी मुंबई।
नवी मुंबई के वरिष्ट नागरीको को मुफ्त प्रवास (free travel) का शुभारंभ आज से हुआ है इसके लिए एनएमएमटी (nmmt) के तरफ से पहचान पत्र देने का शुभारंभ सोमवार से किया गया है। विधायक गणेश नाईक के मांग पर  आयुक्त द्वारा इस सेवा का शुभारंभ किए जाने पर वरिष्ट नागरीको ने विधायक गणेश नाईक (Ganesh Naik) का आभार प्रकट किया।  एनएमएमटी की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एनएमएमटी वरिष्ट नागरीको को एक आइडेंटी कार्ड जारी करेगी। इस आइडेंटी कार्ड को पाने के लिए आयु प्रमाणित करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट या आधार कार्ड की जरूरत होगी। इस सुविधा के लिए अन्य दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ेगी जैसे प्रॉपर्टी टैक्स, रेंट एग्रीमेंट की कॉपी या तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जिससे यह साबित हो कि वरिष्ट नागरिक जो इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं पिछले 5 सालों से एनएमसी क्षेत्र में निवास करते हैं। आवश्यक दस्तावेज और तीन पासपोर्ट साइज की तस्वीरें जमा करने पर वरिष्ट नागरिक को एक आइडेंटी कार्ड जारी किया जाएगा जिससे वे एनएमएमटी की बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगे।आयुक्त राजेश नार्वेकर का कहना है कि वरिष्ट नागरीको को दिया जा रहा यह दीपावली का उपहार न केवल त्योहार को रोशन करता है बल्कि नवी मुंबई महानगर पालिका की लोक कल्याणकारी छवि को भी बढ़ाता है। नवी मुंबईकरो ने हमेशा से एनएमएमटी की सेवाओं के प्रति अपना विश्वास बनाए रखा है। नवी मुंबई म्यूनिसिपल ट्रांसपोर्ट (एनएमएमटी) कुल 541 बसों का संचालन करता है, जिसमें 56 वातानुकूलित वोल्वो बसें और 195 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।एनएमएमटी की सेवाएं 75 बस मार्गों तक फैली हुई है, जो एनएमएमसी सीमा के भीतर और बाहर मुंबई, बोरीवली, ठाणे, भिवंडी, डोंबिवली, कल्याण, अंबरनाथ, बदलापुर, पनवेल, खोपोली, कर्जत, रसानी और उरण जैसे क्षेत्रों को जोड़ती है। इस व्यापक सेवा में 43 सामान्य और 32 वातानुकूलित बसें शामिल हैं। वात्सल्य वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष मधुकर पाटिल ने बताया कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को एनएमएमटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान कर विधायक गणेश नाईक ने नवी मुंबई के वरिष्ठ नागरिकों को दिवाली का ऐसा तोहफा दिया है जो हमेशा याद रखा जाएगा।  सेवाधारी वरिष्ट नागरिक संघ के सचिव सीताराम रोकड़े ने बताया कि गणेश नाईक ने सदैव वरिष्ठ नागरिकों के हित में निर्णय लिये हैं।  कई वरिष्ठ नागरिकों के पास कोई पेंशन नहीं है।  कई लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं। मुफ्त एनएमएमटी यात्रा रियायत से वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups