Suran vegetable : दिवाली के दिन बनाई जाती है सूरन की सब्जी

Sun, Nov 12 , 2023, 10:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दिवाली की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इस दिन बहुत सारी डिशेज बनती हैं, लेकिन दिवाली के दिन जिमीकंद यानी सूरन की सब्जी (Suran vegetable) जरूर खाई जाती है। इस सब्जी को खाने की परंपरा काशी (वाराणसी) से आई है। उत्तर भारत में इसे सूरन कहा जाता है। यह अपनी पौष्टिकता की वजह से हमारे सेहत के लिए बहुत ही जरूरी सब्जी है। यह सब्जी जड़ के रूप में उगाई जाती है।इस सब्जी को  खाने के पिछे बहुत सारी मान्यताएं प्रचलित हैं। पहली मान्यता यह है कि सूरन को दिवली के कुछ महीनों पहले ही आलू की तरह ही बोया जाता है और बड़ा होने पर दिवाली के कुछ दिनों पहले ही इसे निकाल लिया जाता है। दीपावली के दिन इसकी कोई भी डिश बनाकर खाई जाती है। इसके बड़े होने पर जब इसे मिट्टी के नीचे से निकाला जाता है तो इसकी जड़ें इतनी ज्यादा विकसित होती हैं कि कुछ न कुछ हिस्सा उनका अंदर रह ही जाता है, जो अगली दिवाली तक बहुत सारे सूरन के रूप में बढ़कर तैयार हो जाता है। इतना ही नहीं एक बार जहां इसकी उपज हो जाती है, वहां आगे भी अपने आप इसकी उपज होती रहती है। इसी बढ़ने की प्रक्रिया को माता लक्ष्मी के समृद्धि बढ़ने की प्रक्रिया से जोड़ कर देखा जाता है। इसलिए ही इसे दीपावली को खाने की परंपरा चली आ रही है। दूसरी मान्यता यह भी है कि एक बार बहुत भयंकर अकाल पड़ा था तभी एक शिकारी जो जंगल में भूखा प्यासा घूम रहा था, उसने एक कंद को उगते हुए पाया। उसने सिर्फ अपनी भूख मिटाने के लिए और कहीं उसके कबीले वालों की नजर उस कंद पर न पड़ जाए, इसके लिए उसने उस कंद को जमीन में गाड़ दिया जिससे उसे कोई ले न सके और वहां से चला गया।
कुछ महीनों बाद जब वह उस कंद को लेने के लिए आया तो उसने वहां अकाल होने के बाद भी वैसे ही बहुत सारे कंद को पाया और बहुत खुश हो गया। उसने सोचा कि इससे तो पूरे कबीले का पेट भर जाएगा,तभी से वहां के लोग इस सूरन को सुख और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं और दीपावली पर इसे जरूर खाते हैं।


सूरन के फायदे
एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन,विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स, पोटैशियम फाइबर और गुड फैट से भरा हुआ सूरन एक सुपरफूड है, जो कैंसर जैसी बीमारी में भी बहुत ही फायदेमंद है।
कम तेल मसालों से बनी सब्जी का सेवन पाइल्स की बीमारी में बहुत ही फायदेमंद है।
पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में मदद देता है।
महिलाओं में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर अर्ली मोनोपाज की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है।
सूरन में सूजनरोधी गुण होता है जिसके सेवन से गठिया जैसे रोग में भी आराम पहुंचाता है।
इसे स्लिमिंग फूड भी कहते हैं ये कोलेस्ट्रॉल को कम करके वेट लॉस करने में भी मदद करता है।
विटामिन-ए, पोटैशियम और आयरन से भरपूर सूरन स्ट्रेस भी कम करता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups