Lakshmi-Ganesh and Kuber Mantra: कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) पर दिवाली की पूजा करने से धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य आदि में बढ़ोत्तरी होती है. इस साल दिवाली का त्योहार (festival of Diwali) 12 नंवबर रविवार को है. दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश (Lakshmi-Ganesh) के साथ- साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा होती है. इसलिए भक्त इन्हें कई प्रकार से प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. माता लक्ष्मी धन, वैभव प्रदान करती हैं, गणेश जी के आशीर्वाद से सभी कार्य शुभ होते हैं और धन स्थाई होता है, जबकि धनपति कुबेर (Lord Kuber) की पूजा करने से धन संरक्षित रहता है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर को कैसे करें प्रसन्न? दिवाली पूजा की सामग्री क्या है? दिवाली पूजा का मंत्र और मुहूर्त क्या है?
दिवाली पूजा के मंत्र
लक्ष्मी मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:॥
गणेश मंत्र
गजाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।
उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।
कुबेर मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
दिवाली 2023 पूजा मुहूर्त
12 नंवबर को दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक है, जबकि निशिता पूजा मुहूर्त रात 11:39 बजे से देर रात 12:32 बजे तक है.
दिवाली पूजा की सामग्री लिस्ट
लक्ष्मी-गणेश और कुबेर को इस तरह करें प्रसन्न?
दिवाली को पूजा के समय माता लक्ष्मी, गणेश जी और धनपति कुबेर को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग अर्पित करें. माता लक्ष्मी को खीर या फिर दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और उनको मोदक या फिर लड्डू का भोग लगाएं. धनपति कुबेर को साबुत धनिया चढ़ाएं. दिवाली पर ऐसा करने से लक्ष्मी-गणेश और कुबेर प्रसन्न होंगे. आपके धन, सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 08 , 2023, 12:36 PM