Karwa Chauth Vrat Niyam: करवा चौथ की रात संभोग करना शुभ है या अशुभ? जानिए शास्त्रीय मान्यता

Wed, Nov 01 , 2023, 12:41 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Karwa Chauth 2023: सनतान धर्म (Santan Dharma) की व्रत परंपरा में करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth fast) का खास महत्व है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य (long life and unbroken good fortune) की कामना लेकर करती हैं। पौराणिक मान्यता है कि करवा चौथ पर विधिवत पूजन और कथा करने से मनोकामना पूरी होती है और अखंड सौभाग्य का वरदान करवा माता (Karva Mata) द्वारा प्राप्त होता है। साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, बुधवार को यानी आज रखा जा रहा है। ऐस में आज सुहागिन महिलाएं (married women) अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। हलांकि करवा चौथ व्रत को लेकर कई लोगं के मन में जिज्ञासा है कि क्या करवा चौथ की रात संभोग कर सकते हैं? चलिए इस प्रश्न का सही उत्तर शास्त्रीय मान्यताओं के आधार पर जानने की कोशिश करते हैं।
करवा चौथ व्रत की रात पति-पत्नी को भी नहीं करना चाहिए संभोग
करवा चौथ की रात शारीरिक संबध यानी संभोग करना शुभ है या अशुभ? इसको लेकर ज्योतिष शास्त्र और धर्म शास्त्रों के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय बताते हैं कि यह पति-पति की शुभता से जुड़ा हुआ व्रत है। इस व्रत के दौरान भगवान की पूजा होती है। चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में करवा चौथ व्रत की रात तो पति-पत्नी को भी भूलकर यह क्षणिक सुख देने वाला कार्य (संभोग) नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्रत के नियम में बाधा उत्पन्न होती है। ऐसे में करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं और उनके पति देवों को भी व्रत नियम का ध्यान में रखकर इंद्रिय संयम रखना चाहिए। संतान उत्पत्ति के लिए तो शास्त्रों में खास विधान और तिथियों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज महिलाओं को करवा चौथ पर पर पूर्ण संयम बरतना चाहिए। इस दिन तो मन में गलत विचार भी नहीं लाने चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups