पीरियड्स पेन में मिलेगा गजब का आराम, पेनकिलर को करें नजरअंदाज, इन 3 फूड्स का कमाल

Sat, Oct 21 , 2023, 02:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Relief From Period Pain: बढ़ती उम्र के साथ लड़कियों में पीरियड की समस्याएं आना शुरू हो जाती है। इसे (Menstrual Cycle or MC) भी कहते हैं। यह आमतौर पर महीने में एक बार होता है। लड़कियों के शरीर में पीरियड की शुरुआत होने का मतलब है कि उनका शरीर अपने आप को गर्भावस्था (pregnancy) के लिए तैयार करता है। यह हर महिला और लड़की के लिए सबसे दर्दनाक बीमारी (painful disease)है और इसके साथ कभी-कभी दर्द भी काफी ज्यादा होने लगता है। सच यह है कि, अगर आपको दर्द होता है या पीरियड्स के समय बहुत अधिक ऐंठन होती है, तो इससे डरना नहीं चाहिए, असल में प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक हार्मोन (hormones called prostaglandins) के कारण होता है। जिससे मांसपेशियों में सिकुड़न आने लगती है। इससे पेट और कमर में दर्द होता है। लेकिन अगर कोई दर्द दो दिन से ज्यादा रहता है और आप अपनी नॉर्मल लाइफ के काम नहीं कर पा रहे हैं तो यह फिर नॉर्मल बात नहीं है, क्योंकि यह दिक्कतें समय के साथ बढ़ ही सकती है। इसलिए एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। इस प्रॉब्लम में हम किन चीजों का सेवन करके खुद को बेहतर महसूस करा सकते हैं आइए जानते हैं।
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए केसर का सेवन
पीरियड के दिनों में आपको दर्द कम महसूस हो या फिर दर्द न हो, इसके लिए आपको केसर का इस्तेमाल करना चाहिए। सनशाइन स्पाइस के रूप में भी जाना जाने वाला केसर सेरोटोनिन स्तर को बढ़ाकर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है, जो पीरियड्स से पहले कम हो जाता है। यह सिरदर्द के इलाज के लिए भी यूज किया जाता है। पीरियड पेन से छुटकारा पाने में ये आपकी मदद कर सकती हैं। वहीं, केसर का इस्तेमाल कुछ लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी करते हैं।
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन
पीरियड के दौरान डार्क चॉकलेट खाना चाहिए। डार्क चॉकलेट में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं जो दर्द को कम करने का काम करते हैं। इसमें फिनोल और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज, थोड़ी मात्रा में ओमेगा -3 और 6 फैटी एसिड और बहुत सारा मैग्नीशियम होता है।पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए डार्क चॉकलेट इस्तेमाल किया जा सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक 90% महिलाएं पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाती हैं।
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए काले किशमिश का सेवन
काले किशमिश में अर्गिनीन नामक एक एमिनो एसिड होता है, जिसे यह माना जाता है कि पीरियड्स के दर्द में इसका सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, किशमिश में सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, और फ्लेवनॉयड्स भी होते हैं जो यौन दुर्बलता को बढ़ाने में मददगार होता है। किशमिश पोषक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। कई बार महिलाओं के शरीर में खून की कमी और कई अन्य कारणों की वजह से अनियमित पीरियड्स की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में डाइट में काली किशमिश शामिल करके आप इन समस्याओं से निजात पा सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको सुबह भीगी हुई किशमिश सेवन करना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups