Parineeti Raghav Wedding Photo: राघव का हाथ थामकर मंडप तक पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, ऑफ व्हाइट सितारों से जड़े लहंगे में लगी कयामत

Mon, Sep 25 , 2023, 10:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Parineeti Raghav Wedding Photo: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) की शादी की पहली तस्वीरें आ गई हैं.ये तस्वीरें मंडप से लेकर शादी तक की हैं जिसमें ये दोनों सितारे एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए. वहीं एक्ट्रेस ब्राइडल लहंगे में बला की खूबसूरत लगीं. वहीं एक्ट्रेस ब्राइडल लहंगे में बला की खूबसूरत लगीं. इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है. जैसे ही एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें शेयर की तो सेलेब्स परिणीति और राघव की वेडिंग फोटोज पर प्यार बरसाने लगे.

पहना ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा

परिणीति चोपड़ा इन तस्वीरों में मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर ऑफ व्हाइट कलर का हैवी सीक्वेंस वर्क का लहंगा पहने नजर आईं. एक्ट्रेस ने तस्वीरों में दुपट्टा आगे से सिर्फ शॉर्ट चोली की लेंथ तक रखा और पीछे से काफी लंबा रखा. वहीं परिणीति से मैचिंग करते हुए राघव भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने दिखे. इसके साथ ही उनके सिर पर बंधा सेहरा भी ड्रेस से मैचिंग है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

 

हैवी हार से पूरा किया लुक
परिणीति ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में हैवी कुंदन का हार पहना. इस कुंदन हार के स्टोन लाइट ग्रीन और व्हाइट कलर के हैं. इसके साथ ही कानों में छोटे से टॉप्स और माथे में ग्रीन कलर के स्टोन वाला मांगटीका लगाया. इसके साथ ही हाथ में मैचिंग चूड़ी और गले में व्हाइट फूलों की जयमाल उनके लुक में चार चांद लगा रही है.

शेयर की मंडप की फोटोज

परिणीति ने अपने खास दिन की एक या दो नहीं बल्कि 7 फोटोज शेयर की हैं. कुछ तस्वीरें जयमाल की, कुछ मंडप जाते हुए तो कुछ शादी की रस्मों की हैं. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है जो तेजी से वायरल  हो रहा है. इस पोस्ट में लिखा- 'पहली बातचीत से ब्रेकफास्ट टेबल तक...हम दोनों का दिल जानता है कि इस पल का हम दोनों कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बहुत खुश हैं फाइनली मिस्टर एंड मिसेज बनकर. एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते....हम लोगों का हमेशा के लिए एक साथ का सफर अब शुरू हुआ.'

सेलेब्स दे रहे बधाई

परिणीति चोपड़ा ने जैसे ही ये अपने ग्रैंड वेडिंग डे की तस्वीरें शेयर की तो सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई देने लगे. परिणीति की कजिन सिस्टर और उनकी प्यार मीमी दीदी प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करके लिखा- 'मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम दोनों के साथ है.' वरुण धवन ने लिखा- बधाई हो. इसके साथ ही नीना गुप्ता,डब्बू रतनानी और ईशा देओल ने बधाई देते हुए दिल वाला आइकन शेयर किया.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups