अब ब्रेकअप की अटकलों के बीच Malaika Arora ने अर्जुन की फैमिली को किया अनफॉलो

Sat, Aug 26 , 2023, 01:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)-मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लव स्टोरी आजकल बेहद उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है. बॉलीवुड का यह शानदार कपल अब एक्स कपल (ex-couple) बनने की कगार है. बीते कई दिनों से खबरें रही हैं कि अर्जुन कपूर मलाइका से ब्रेकअप कर एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन अटकलों पर किसी ने सार्वजनिक तौर पर किसी से कुछ नहीं कहा. लेकिन अब ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड के परिवार वालों (boyfriend's family members) को सोशल मीडिया पर अनफॉलो (unfollowed) कर दिया है.
अटकलें लगाई जा रही हैं कि मलाइका ने अर्जुन कपूर की तीनों बहनों, अंशुला, जाह्नवी और खुशी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके अलावा अदाकारा ने अपने बॉयफ्रेंड के पिता डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं. हालांकि गजब बात ये है कि मलाइका अभी भी अर्जुन कपूर को फॉलो कर रही हैं.
मलाइका से अनफॉलो करते ही ये खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं. नेटिंजस अब दोनों के ब्रेकअप की वजह के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर का नाम एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ काफी जोड़ा जा रहा है. बीते दिनों कुशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इन अटकलों पर रिएक्ट करते हुए लिखा था कि रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर. मुझे अपना फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ रहा है. जब हर जगह और हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं तो बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें. इन बकवास बातों से उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups