Black Jaundice Symptoms & Treatment: क्या होती है काला पीलिया बीमारी, क्या हैं लक्षण और इलाज?

Wed, Aug 23 , 2023, 12:51 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

  नई दिल्ली। नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल (Sir Gangaram Hospital) के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट (Health and Wellness Department) की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत के अनुसार काला पीलिया(Black Jaundice) लिवर में होने वाला एक इंफेक्शन है, जो हेपेटाइटिस सी वायरस (hepatitis C virus) की वजह से होता है. अपने कई गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजू पंजाबी की उम्र महज 40 साल थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर काला पीलिया बीमारी से जूझ रहे थे और उनके पेट में पानी भर गया था. कई दिनों तक इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी. सिंगर की मौत के बाद सभी लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर काला पीलिया (kala piliya) क्या बीमारी है. यह डिजीज कैसे फैल सकती है और इससे किस तरह बचा जा सकता है. आज डॉक्टर से जानेंगे कि यह बीमारी किस वजह से होती है और यह शरीर के किन अंगों को डैमेज कर देती है.
 हेपेटाइटिस के इंफेक्शन की वजह से शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है और व्यक्ति की आंखें, नाखून और पेशाब पीली हो जाती है. इसकी वजह से स्किन डार्क हो जाती है और यह कंडीशन पीलिया में बदल जाती है. पीलिया का सही समय पर इलाज न कराने से इंफेक्शन बढ़ जाता है और इस कंडीशन को काला पीलिया कहा जाता है. जब लिवर में हेपेटाइटिस का इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तब लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर की नौबत आ जाती है. ऐसे मामलों में लोगों की मौत हो जाती है. काला पीलिया बॉडी फ्लूड से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है. यह ब्लड, यौन संबंध और यूज्ड सिरिंज के इस्तेमाल से भी फैल सकता है. यह गर्भवती महिलाओं से बच्चे में फैल सकता है.
काला पीलिया के लक्षण?
डॉ. सोनिया रावत कहती हैं कि काला पीलिया होने पर लोगों की आंखें. नाखून, हथेली और पेशाब का रंग बेहद पीला हो जाता है. स्किन का कलर डार्क होने लगता है और स्किन पर खुजली की समस्या हो जाती है. स्किन को थोड़ा सा दबाने पर नीले निशान हो जाते हैं. कई बार इस बीमारी की वजह से पेट और पैरों में पानी भर जाता है. इसके अलावा पीलिया होने पर लोगों को भूख नहीं लगती और वजन तेजी से कम होने लगता है. अत्यधिक थकान महसूस होती है और सिरदर्द व उल्टी की परेशानी भी हो जाती है. ये सभी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए, वरना लिवर डैमेज हो सकता है.
 इलाज और बचाव?
डॉक्टर की मानें तो काला पीलिया एक खतरनाक इंफेक्शन है, जो कई मामलों में जानलेवा हो सकता है. इसके इलाज की बात करें, तो मरीज की कंडीशन और लक्षणों के आधार पर ट्रीटमेंट किया जाता है. काला पीलिया से बचने के लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो, तो उससे दूरी बनाएं और उसके सामान को इस्तेमाल न करें. परिवार में किसी को संक्रमण हो, तो अपनी जांच कराएं. यूज्ड सिरिंज इस्तेमाल न करें और पीलिया होने पर डॉक्टर से मिलकर प्रॉपर ट्रीटमेंट कराएं, ताकि सही समय पर बीमारी को कंट्रोल किया जा सके. सावधानी ही बचाव का अच्छा तरीका है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups