Shatrughan-Reena Roy : साल 1981 आई फिल्म 'नसीब' (Naseeb) ने वाकई में 80 के दशक में कई उभरते सितारों की नसीब खोलने में कामयाब थी. इस फिल्म को मनमोहन देसाई (Manmohan Desai) ने निर्देशित किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहित साबित हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, रीना रॉय, शत्रुघ्न सिन्हा, अमजद खान मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में रीना रॉय संग शत्रुघ्न सिन्हा की काफी पसंद किया गया था. लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे.
नई दिल्ली. मल्टी स्टारर फिल्म 'नसीब' (Naseeb) एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें प्यार, दोस्ती, नफरत, बलिदान, धोखा, बदला और सब से ऊपर नसीब यानी भाग्य की कहानी बेहद शानदार तरीके से बताई गई है. फिल्म जब आई तो पहले किसी को नहीं लगा ये फिल्म बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी. लेकिन डायरेक्टर मनमोहन देसाई (Manmohan Desai) की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मों में एक मानी जाती है. यह फिल्म साल 1981 की 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) , ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ,हेमा मालिनी (Hema Malini), शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha), अमजद खान (Amjad Khan) , रीना रॉय (Reena Roy) और किम (Kim Yashpal) ने शानदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया था.
आईएमबीडी की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, 'नसीब' के निर्देशक मनमोहन देसाई इस फिल्म को अपनी ब्लॉकबस्ट फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' की बंपर सफलता के बाद इसे बनाने का निर्णय लिया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, परवीन बाबी (Parveen Babi) , नीतू सिंह(Neetu Singh) ने काम किया था. इसलिए मनमोहन देसाई ने 'नसीब' फिल्म को 'अमर अकबर एंथोनी' की तर्ज पर बनाने का फैसला किया था. हालांकि उनके इस मंसूबे पर नीतू सिंह, परवीन बाबी और विनोद खन्ना ने पानी फेर दिया था. हालांकि डायरेक्टर ने फिर हार नहीं मानीं और उनकी जगह रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ किम यशपाल को लेकर अपनी फिल्म बनाई और अपनी ख्वाहिश पूरी की.रिपोट्स के अनुसार, मनमोहन देसाई ने 'नसीब' के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की जगह पहले विनोद खन्ना को साइन किया था. हालांकि विनोद खन्ना उन दिनों फिल्मों से संन्यास लेने का मन बना लिया था. ऐसे में उनकी जगह शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी जगह ले ली. बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के अपोजिट रीना रॉय ने जिस किरदार से सुर्खियां बटोरी थीं. उसे पहले परवीन बाबी करना चाहती थीं, लेकिन परवीन ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था. वहीं किम यशपाल से पहले उनका रोल नीतू सिंह को ऑफर किया गया था लेकिन नीतू की शादी हो जाने के बाद उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार दिया था. नीतू सिंह, परवीन बाबी और विनोद खन्ना के इनकार के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.विकिपीडिया की मानें तो, 'नसीब' 80 के दशक में 4 करोड़ के बजट में बनाई गई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14.5 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था. फिल्म की कमाई इतनी शानदार थी कि फिल्म से जुड़े सभी सितारों की तकदीर पलट गई. वहीं जो फिल्म के ऑफर को ठुकराया था उनकी किस्मत कुछ और हो गई.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 28 , 2023, 10:09 AM