Pakistan News : पाकिस्तान के पंजाब में हाई अलर्ट, तीन अलग-अलग वारदातों से दहल उठे ये शहर

Wed, Jun 21 , 2023, 01:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Punjab: पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत में अलग अलग घटनाओं में ‘झूठी शान के नाम पर’ दो किशोरियों एवं एक पुरुष की कथित रूप से हत्या कर दी गयी जबकि एक व्यक्ति के नाक कान काट डाले गये. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खौफनाक अपराध (dreaded crime) की पहली वारदात में पंजाब में राजधानी लाहौर (capital Lahore in Punjab) से करीब 200 KM दूर सरगोधा जिले में नसीर अहमद को अपनी 19 वर्षीय बेटी पर अपने ही क्षेत्र के मुख्तार से प्रेम संबंध का संदेह था. पुलिस ने बताया कि, ‘अहमद ने पहले घर में बेटी की हत्या कर दी और फिर वो मुख्तार के घर गया और उसे चाकू घोंपकर मार डाला.’ पुलिस के अनुसार अहमद ने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया.
तीन बड़े अपराधों से दहशत
एक अन्य घटना में यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर चिनियोट में अहमद शेर ने ‘परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाने’ को लेकर अपनी बहन (18) की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार अहमद ने बहन की हत्या करने के बाद उसका शव नाली में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक शेर ने भी अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि वह तो अपनी बहन के प्रेमी की भी जान लेना चाहता था लेकिन वो उसे शहर में नहीं मिला. वहीं तीसरी घटना में चिनियोट में पांच भाइयों ने उनकी बहन से कथित प्रेम संबंध रखने को लेकर एक व्यक्ति के नाक कान काट डाले.
हर साल 1000 से अधिक महिलाओं की हत्या
पुलिस ने बताया कि बख्श, रियाज, अता, अहमद और मुख्तार को अपनी बहन पर नसीर के साथ प्रेम संबंध होने का संदेह था, इसलिए उन्होंने पहले अपनी बहन को बुरी तरह पीटा,फिर नीसर के नाक कान काटकर फरार हो गये. पुलिस ने संदिग्धों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और उनमें से एक को गिरफ्तार भी किया है. पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर हत्या की घटनाएं आम हैं. पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के अनुसार प्रति वर्ष देश में झूठी शान के नाम पर 1000 से अधिक महिलाओं की हत्या कर दी जाती है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups